{"_id":"778baf0aa799ca192227e517af56e17f","slug":"bjp-worker-back-to-party-on-navratra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर होगी भाजपाईयों की 'घर वापसी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर होगी भाजपाईयों की 'घर वापसी'
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Fri, 04 Oct 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नवरात्र में भाजपा का कुनबा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों पर यकीन करें तो राष्ट्रीय सचिव के भ्रमण के दौरान निष्कासित विधायक के समर्थकों की घर वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा से अलग हुए दो बार विधायक रहे अनिल नौटियाल ने बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। तब उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा संगठन से वार्ता
करीब बीस महीने बाद अब नौटियाल और उनके समर्थकों की वापसी की खबरें तैरने लगी है। पूर्व विधायक के समर्थक दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी के लिए भाजपा संगठन से वार्ता हो रही है।
विज्ञापन
कहा कि आठ सिंतबर को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत के क्षेत्र भ्रमण के दौरान निष्कासित कार्यकर्ताओं की घर वापसी तय मानी जा रही है।
राष्ट्रीय सचिव का कार्यक्रम
इधर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हरनाम लूथरा ने जिलाध्यक्ष के हवाले से बताया कि 8 अक्तूबर को कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय सचिव का कार्यक्रम है, जिसमे कार्यकर्ताओं की वापसी हो सकती है।