फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will win more than 57 assembly seats in Uttarakhand: Bansidhar Bhagat

उत्तराखंड में विधानसभा की 57 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा: बंशीधर भगत

Mon, 23 Nov 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 10:35 PM IST
सार

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रचंड बहुमत का रिकॉर्ड तोड़ने का किया दावा
  • कहा, हर विधायक की परफॉरमेंस के आधार पर तय किया जाएगा टिकट
  • विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले पार्टी कराएगी परफारमेंस के लिए सर्वे

विज्ञापन
BJP will win more than 57 assembly seats in Uttarakhand: Bansidhar Bhagat
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपनी ही पार्टी के प्रचंड बहुमत के रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी 57 से ज्यादा सीटों पर विजय होगी। भगत सोमवार को यमुना कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी परफॉरमेंस के आधार पर टिकट देगी। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले परफॉरमेंस जानने के लिए एक सर्वे कराएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी के सभी विधायकों की परफारमेंस बेहतर है। पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की लहर है और उनके करिश्माई नेतृत्व, प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों और कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी 57 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति और विजन की बदौलत सरकार ने संकल्प पत्र 85 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। शेष अगले कुछ महीनों में पूरे हो जाएंगे। पार्टी के 525 प्रशिक्षकों ने 252 नमें से 239 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 21 हजार कार्यकर्ता प्रशिक्षित हुए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को प्रदेश सहप्रभारी बनाया है। दोनों अनुभवी नेताओं का पार्टी को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

हर विधानसभा का करूंगा दौरा : भगत
भगत ने कहा कि वह दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह कई विधानसभाओं में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

जोशी का जवाब नहीं आया, फर्त्याल पर रिपोर्ट नहीं आई

अनुशासनहीनता के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी को कारण बताओ नोटिस का पार्टी को अभी तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी पार्टी के पास जवाब नहीं पहुंचा है। पार्टी ने जोशी को 13 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब देने को कहा था।

जवाब तय समयसीमा में प्राप्त न होने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने की चेतावनी दी थी। लोहाघाट के पार्टी के विधायक पूरन फर्त्याल के मामले में भगत ने कहा कि उनके मामले की जांच सांसदों को दी है। अभी उनकी रिपोर्ट उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।

ईगास पर छुट्टी सरकार का मामला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड का त्योहार ईगास पर सार्वजनिक अवकाश का मामला राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का है। उनसे पूछा गया था कि क्या वह ईगास पर सार्वजनिक अवकाश किए जाने के पक्ष में हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed