फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp will not go to assembly till kunjwal is speaker.

कुंजवाल के स्पीकर रहते विस में नहीं जाएगी भाजपा: भट्ट 

Sat, 23 Jul 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
bjp will not go to assembly till kunjwal is speaker.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमरउजाला

प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट ने कहा कि जब तक गोविंद सिंह कुंजवाल स्पीकर की कुर्सी पर विरामजान रहेंगे, तब तक भाजपा के विधायक विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे। इस निर्णय में बदलाव तभी संभव है जब इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्णय आ जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलत तरीके से स्पीकर के खिलाफ लंबित अविश्वास प्रस्ताव को विपक्ष की गैर मौजूदगी में गिराया गया है। सदन में जो कुछ भी हुआ, वह विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन


विपक्ष की आवाज न सुनने का आरोप
विधानसभा में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि बृहस्पतिवार को जब विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया तो अध्यक्ष की पीठ पर बैठे अधिष्ठाता ने विधायकों का नाम लेकर कहना शुरू कर दिया कि जो अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में है वह खड़ा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सत्ता पक्ष के विधायकों का हाथ उठवा कर इस प्रस्ताव को खारिज करा दिया, जो पूरी तरह से गलत है। कहा कि वैसे भी यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आवमानना है। सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए बुधवार को ही कहा था कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले का निस्तारण इसके साथ ही होगा।


भट्ट ने कहा कि सरकार ने विपक्ष को विश्वास में लिए बिना ही विनियोग बिल भी पास करा लिया है। इस पर बहस होनी चाहिए थी। सदन में विपक्ष की बात नहीं सुनी जा रही है, इसलिए हमने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed