फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp want president rule again in uttarakhand

‘उत्तराखंड में फिर राष्ट्रपति शासन की फिराक में भाजपा’

Sun, 12 Jun 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
bjp want president rule again in uttarakhand
संबोधित करते किशोर उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की नीयत पर संदेह जताते हुए कहा कि वह फिर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत को निशाने पर लिया है। इस बार उनके तरकश से मंत्रिमंडल विस्तार का तीर निकला है। उन्होंने रविवार को पत्रकारों से कहा कि लगातार मुंह की खाने के बावजूद भाजपा के रवैए में सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में बुरी तरह हारने पर भी उसकी नीयत साफ नहीं लग रही है। वह एक बार फिर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की फिराक में है। इस बार वह राज्य के मौजूदा वित्तीय संकट को आधार बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पाप को धोने हरिद्वार आ रहे अमित शाह'

bjp want president rule again in uttarakhand
अमित शाह - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपाध्याय ने कहा कि वह शायद अपने पापों को धोने के लिए हरिद्वार आ रहे होंगे। उनके आने से जनता पर कोई असर नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में खाली पड़े दो पद अभी तक नहीं भरे जा सके हैं। कब तक भरे जाएंगे, इसकी कोई जानकारी तक नहीं, जबकि सभी विधायकों को इसका इंतजार है। अब तो चुनाव में भी कुछ माह ही बचे हैं।

जल्द ही दोनों पद भरे जाने चाहिए, क्योंकि अपने विभागों की कार्यप्रणाली को समझने में भी नए मंत्रियों को कुछ वक्त लगता है। सवालिया लहजे में कहा कि अब नहीं तो क्या चुनाव के बाद यह दोनों पद भरे जाएंगे।

भाजपा विधायक दान सिंह भंडारी, भाजपा समर्थित राज्यसभा की निर्दलीय प्रत्याशी गीता ठाकुर के कांग्रेसी खेमे में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उनको या कांग्रेस संगठन को कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed