फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Uttarakhand incharge Shyam Jaju statement for honeymoon

BJP नेता के इस बयान को पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे, जानिए क्या कहा उन्होंने

Wed, 07 Jun 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
BJP Uttarakhand incharge Shyam Jaju statement for honeymoon

बीजेपी के इस बड़े नेता ने एक ऐसा बयान दे द‌िया ‌ज‌िसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने न स‌िर्फ ये बयान द‌िया बल्क‌ि इस बात पर वे खुद भी हंस गए। पढ़‌िए क्या कहा उन्होंने...

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में विकास कार्यों की धीमी गति पर भाजपा उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने पत्रकारों के पूछे जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी सरकार का हनीमून चल रहा है। आगे विकास कार्य तेज होंगे। इसके बाद वे खुद भी हंसे और फ‌िर बात काट दी। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में श्याम जाजू ने कहा, इंतजार करो उत्तराखंड में विकास कार्य होंगे। राज्य में विकास का आधार पर्यटन उद्योग है। केंद्र सरकार ने पर्यटन को आधारभूत मजबूती देने के लिए चारधाम सड़कों के लिए 12 हजार करोड़ का पैकेज दिया है। रेलवे के लिए भी पैकेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए चीनी मिलों को 45 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कर्ज माफ नहीं कर सकती है। एनएच घोटाले की सीबीआई जांच नहीं कराने के मामले में उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी जांच पूरी कर रिपोर्ट नहीं देते हैं तब तक दूसरी एजेंसी को जांच सौंपना उचित नहीं है।


यह जरूर है कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो वह बच नहीं पाएगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी है, हम जनता से विश्वासघात नहीं कर सकते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, अमित मनचंदा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed