फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp target congress in uttarakhand

'जंतर-मंतर पर नौटंकी करने से कुछ नहीं होगा'

Sat, 20 Dec 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Dec 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
bjp target congress in uttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में सरकार को जंतर-मंतर पर नौटंकी करने से भी बाज आने को कहा। आरोप लगाया कि राज्य सरकार बगैर काम किए ही केंद्र से पैसा लेना चाहती है।

विज्ञापन


बहुगुणा सरकार बेहतर थी

नेता प्रतिपक्ष भट्ट ने कहा जब केंद्र में यूपीए सरकार थी तो केंद्रीय मंत्री होते हुए भी हरीश भजन कीर्तन की अनुमति मांगते रहते थे। हरीश से प्रदेश को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन इनसे तो बहुगुणा सरकार बेहतर थी। हरीश सरकार विकास, आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था जैसे सभी मोर्चों पर फेल हुई। भट्ट ने भूरा की फरारी समेत कई अनसुलझी संगीन वारदातों की फेहरिस्त भी जारी की। कहा, पुलिस ही नहीं रावत सरकार भी लालीपॉप है।
विज्ञापन


अब तक कुछ नहीं हुआ
एक विधायक का स्टिंग आपरेशन हुआ, जांच होनी थी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। बताया कि मैंने एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को भी लिखा है। भट्ट ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर उत्तरकाशी के ईको सेंसिटिव जोन पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने सचिवालय में चतुर्थ तल पर कुछ लोगों के अवैध रूप से बैठने और अफसरों की बैठक लेने का आरोप भी मढ़ा।  इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी गठित : पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। इसमें मदन कौशिक, खजानदास, सुशीला बलूनी, मंजू तिवारी, सौरभ थपलियाल सदस्य हैं। कमेटी राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed