फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP supporters celebrated Holi-Deepawali together

बीजेपी समर्थकों ने एक साथ मनाई होली दीपावली

Fri, 11 Mar 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP supporters celebrated Holi-Deepawali together
भाजपा के बहुमत में आने के बाद प्रदेश कार्यालय में रंगो की होली खेलकर खुशी जाहिर करते कार्यकर्ता।- - फोटो : DEHRADUN
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिली। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित मतगणना स्थल के बाहर बीजेपी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली और दीपावली मनाई। जीत की सूचना मिलते ही प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर पटाखे फोड़, अबीर गुलाल लगा और मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। दोपहर 12 बजे तक मतगणना स्थल पर बीजेपी व कांग्रेस के बहुत कम कार्यकर्ता नजर आए। लेकिन जैसे ही जीत की तस्वीर साफ होती गई मतगणना स्थल पर बीजेपी प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया और तीन बजे के बाद मतगणना स्थल पूरी तरह से भगवामय हो गया। बीजेपी के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए केसरिया रंग में रंगे नजर आए। इतना ही नहीं ढोल-नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते हुए जश्न मनाना शुरू किया और इस बीच मोदी नाम व जय श्री राम के नारे भी लगाने लगे। जबकि बीजेपी के कार्यकर्ता व उनके समर्थक रायपुर रोड के हर चौक चौराहे पर इकट्ठे होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा व मिठाई बांट कर खुशी मनाते हुए दिखे।
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों की रही चांदी
मतगणना स्थल के बाहर फूल, रंग व खान-पान के छोटे दुकानदारों ने अपनी दुकान लगाई हुई थी। जिताऊ प्रत्याशी फूल-माला व रंगों में रंग कर मतगणना स्थल पर पहुंचे। ऐसे में फूल विक्रेताओं के साथ ही अन्य छोटे दुकानदारों की बृहस्पतिवार को चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed