फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state president Mahendra Bhatt takes a dig at Harak Singh Rawat saying he cannot stay in any party

Uttarakhand: हरक सिंह की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष, किसी पार्टी में टिकना असंभव...महेंद्र भट्ट का कटाक्ष

Sat, 06 Dec 2025 07:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Dec 2025 07:42 PM IST
सार

उत्तराखंड की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन
BJP state president Mahendra Bhatt takes a dig at Harak Singh Rawat saying he cannot stay in any party
हरक सिंह रावत/ महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष लगा है। इस वजह से वह किसी पार्टी में टिक नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एसआईआर में पूरी तरह सहयोग करेगा। आगामी जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठकें भी सुनिश्चित की जाएंगी।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि संगठन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपदों में होने वाले दिसंबर माह के दौरों को लेकर सांगठनिक योजना तैयार कर रही है। संगठन का प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक हो। ताकि स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर विचार विमर्श कर तत्काल समाधान चर्चा हो सके। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन में इस दौरे को लेकर संगठन की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

पहले सपा में गए फिर बसपा गए
एसआईआर के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पूरी तरह इस संवैधानिक प्रक्रिया के साथ है। हमारा संगठन और कार्यकर्ता चुनाव आयोग को हर संभव मदद करेंगे। जिसके लिए शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना तैयार, सांगठनिक तैयारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: मोर्चरी में रखे धर्मशाला मैनेजर के शव को चूहों ने कुतरा, लापरवाही पर आगबबूला हुए परिजनों का हंगामा

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के लगातार भाजपा नेताओं पर की जा रही बयानबाजी व भविष्यवाणी के जवाब में व्यंग्यात्मक लहजे में भट्ट ने कहा कि वह दूसरों की हस्तरेखा देख रहे हैं जबकि उनकी कुंडली में ही नाड़ी षडाष्टक दोष है। इसी वजह से वह किसी भी दल में टिक नहीं पाते हैं। पहले सपा में गए फिर बसपा गए लेकिन वहां जन्मपत्री नहीं जुड़ी और भाजपा में तो कभी जुड़ने का अवसर ही नहीं आया। वहीं कांग्रेस में कितने दिन तक वे टिक सकेंगे, स्वयं उनको भी भरोसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed