{"_id":"633fd2222f79a8643c067b1a","slug":"bjp-state-president-mahendra-bhatt-said-district-heads-will-be-announced-after-haridwar-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Elections: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- पहले संगठन का गठन, फिर दायित्वों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Elections: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- पहले संगठन का गठन, फिर दायित्वों पर मंथन
Fri, 07 Oct 2022 01:22 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:22 PM IST
सार
प्रदेश सरकार में दायित्व बांटने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व भी दिए जाएंगे, लेकिन सबसे पहले संगठन के गठन का काम होगा। कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : ट्वीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार में दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन का काम करेगी और उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन होगा। प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढें...Uttarakhand Avalanche: चार शवों के उत्तरकाशी पहुंचते ही मचा कोहराम, बर्फीले तूफानों में अभी दस की तलाश जारी
विज्ञापन
जिलाध्यक्षों की घोषणा भी चुनाव के बाद होगी। प्रदेश सरकार में दायित्व बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दायित्व भी दिए जाएंगे, लेकिन सबसे पहले संगठन के गठन का काम होगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस माह में ही संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद दायित्वों बांटे जाएंगे।
विज्ञापन