फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state president Mahendra Bhatt Press conference said- CM Dhami has taken big steps in three years

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की पत्रकारवार्ता, धामी सरकार की तीन साल की उपलब्धि गिनाई

Thu, 04 Jul 2024 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Jul 2024 02:54 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री के क्रांतिकारी कदम अन्य राज्यों के लिए मिसाल बने हैं।

विज्ञापन
BJP state president Mahendra Bhatt Press conference said- CM Dhami has taken big steps in three years
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो सरकारों में तीन साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। इस कार्यकाल में धामी सरकार के कई निर्णय देश व राज्यों के रोल मॉडल बने हैं। देवभूमि का स्वरूप बरकरार रखते हुए सरकार ने उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान भट्ट ने तीन साल के कार्यकाल में धामी सरकार ने कई ऐतिहासिक व साहसिक कदम उठाए हैं। समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। राज्य में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए नकल रोधी कानून लागू किया। कानून की तर्ज पर गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य भी नियम बना रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजेंद्र नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड चारधाम यात्रा की तरह कांवड़ यात्रा भी होगी सफल
प्रदेश सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के कारण 50 दिन की चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। वहीं 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंधन व सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें...हाथरस हादसे से सबक: उत्तराखंड में सत्संग-मेलों में भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगी SOP, एडीजी ने जारी किए निर्देश

दोनों उपचुनावों में विकास के नाम पर खिलेगा कमल
भट्ट ने कहा,लोकसभा चुनाव के बाद बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में विकास के नाम पर कमल खिलेगा। दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास की रफ्तार को और अधिक तेज करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed