एनएच घोटाले पर भाजपा ने तोड़ी चुप्पी, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 की सीबीआई जांच के मामले में बीजेपी ने धैर्य रखने की सलाह दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई रुकने जैसी बातों में कोई दम नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी का भ्रष्टाचार पर स्टैंड एकदम स्पष्ट है और इस मामले में सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है। उन्होंने मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों का सिलसिलेवार बखान किया।
इस दौरान अजय भट्ट ने मोदी सरकार के बारे में भी कहा। बताया कि तीन साल में मोदी सरकार ने क्या-क्या किया है।
ये बोले अजय भट्ट
बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेहतरी के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर पार्टी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एनएच-74 की सीबीआई जांच के मामले में सरकार का स्टैंड एकदम साफ है। जांच रोकने जैसी बात बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई होगी, लेकिन इसके लिए धैर्य भी रखना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति घोटाले की भी सरकार जांच करा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता दिल्ली से झूठ का पुलिंदा लेकर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा।