फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP spreading hate and violence in the country: Congress

देश में नफरत व हिंसा फैला रही भाजपा : कांग्रेस

Mon, 30 Dec 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP spreading hate and violence in the country: Congress
देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से यूपी में कथित अभद्रता के मामले में रविवार को दून के कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी दहन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा देश में हिंसा फैलाना चाहती है। देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों ही अपने भाषणों व वक्तव्यों से नफरत फैलाते हैं। प्रधानमंत्री ने भी कुछ दिन पहले दंगाइयों को वेश भूषा से संदर्भित किया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला लेने की धमकी दी थी। इन दोनों लोगों के बयान गैरजिम्मेदराना हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों की तोपों के आगे घुटने नहीं टेके तो योगी-मोदी के आगे क्यों झुकेंगे। कांग्रेस मोदी और योगी की विदाई भी गांधीवादी तरीके से करेगी। इसके बाद एस्लेहाल पर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में मातबर सिंह कांडारी, विजय सारस्वत, राजकुमार, सरिता आर्य, लाल चंद शर्मा, राजीव महर्षि, महेश जोशी, जगदीश धीमान, संजय काला, जेश चमोली, अमित भंडारी, अर्जुन सोनकर, उर्मिला थापा, डॉ. बृजेंद्र पाल, ताहिर अली, कमलेश, रमन, प्रतिमा सिंह, अनिता दास, विमलेश, राकेश नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें, शनिवार को प्रियंका गांधी ने लखनऊ दौरे के वक्त पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया था। इसी को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed