{"_id":"2eb10929be4a0b02504d2f28b861609b","slug":"bjp-show-his-true-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अब सामने आया भाजपा का असली चेहरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अब सामने आया भाजपा का असली चेहरा'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा के बीच लोक सभा चुनाव के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने भाजपा पर सांप्रदायिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करने का आरोप जड़ा।
विज्ञापन
पढ़ें,खच्चरों पर लदकर आती है वोट ‘कब्जाने’ वाली मशीन
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रवीण तोगड़िया और अन्य भाजपाई नेताओं के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की।
भाजपा पर लगाया सांप्रदायिकता का आरोप
धस्माना ने कहा कि भाजपा और आनुषांगिक संगठनों के नेताओं के बयान से जाहिर है कि भाजपा अब अपने असली मुद्दे पर लौट आई है।
पढ़ें, गजब! हरीश ने लगाया बसपा विधायकों का जयकारा
विज्ञापन
अब भाजपा नेताओं ने वोटो के ध्रुवीकरण की राजनीति शुरू कर दी है। पर उत्तराखंड में यह फार्मूला लागू नहीं होने दिया जाएगा। उत्तराखंड का मतदाता जागरुक है और वह भाजपा के इस जाल मे नही फंसने वाला।
धस्माना ने कहा कि चुनाव आयोग को स्वत: ही इन मामलों का संज्ञान लेकर मामले दर्ज कराने चाहिए।
कांग्रेस की जीत का दावा
धस्माना ने कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि 24 मई को प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी दून में होंगे। वे चुनाव के संदर्भ में नेताओं से बातचीत करेंगे।
पढ़ें, इस मैदान से होकर जाता है टिहरी की जीत का रास्ता
कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो चुका है और प्रभारी के यहां पहुंचने से अभियान को गति मिलेगी।