फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp senior leader said rahul gandhi Mental handicapped Rafale deal controversy

राफेल डील पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा 'वह मानसिक विकलांग हैं'

Sun, 16 Dec 2018 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Dec 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
bjp senior leader said rahul gandhi Mental handicapped Rafale deal controversy
Rahul Gandhi

राफेल रक्षा सौदे पर उच्चतम न्यायालय से केंद्र सरकार को क्लीन चिट दिए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ट नेता ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए, उन्हें मानसिक विकलांग बताया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राफेल मामले में विपक्ष पूरी तरह से बेनकाब हुआ है। राहुल गांधी में नेतृत्व क्षमता नहीं है। राहुल देश को डुबा देंगे। ऐसे लोगों को देश की जनता कभी खजाने की चाबी नहीं सौंपेगी।
विज्ञापन


वहीं देहरादून बीजेपी गढ़वाल मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ मैनेजमेंट को लेकर यह बैठक हो रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सीएम त्रिवेंद्र रावत, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री रेखा आर्य, राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री खजानदास, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान सहित पार्टी के कई विधायक और पदाधिकारी बैठक में शामिल हैं। एक दिन पहले सरोज पाण्डेय कुमाऊं मंडल में बैठक कर पदाधिकारियों से फीडबैक ले चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल पर देश से माफी मांगे राहुल : भट्ट

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगे। 

उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं से भी कहा कि वे भी प्रदेश की जनता से क्षमा याचना करें क्योंकि उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने राफेल मामले पर केंद्र सरकार के पुतले जलाए थे।

भट्ट ने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने आधारहीन आरोप लगाते हुए देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। इसके अलावा कांग्रेस ने सेना का मनोबल गिराने का काम भी किया, जो अक्षम्य है। उच्चतम न्यायालय के आए फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष कलई खुल कर जनता के सामने आ गई है।

बैठकों का शेड्यूल तय, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी पूरे उत्तराखंड प्रदेश में दो मार्च को कुमाऊं-गढ़वाल में बाइक रैली निकालेगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में होगी।

17,18 व 19 दिसंबर को सभी मंडलों में पार्टी की बैठकें होंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चार माह तक का समय पार्टी संगठन को देकर प्रत्येक घर तक भाजपा का प्रचार-प्रसार कने और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम मतदाता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed