{"_id":"65f13984dc196262580e611a","slug":"bjp-scheduled-caste-morcha-district-president-dies-in-car-accident-wife-and-children-injured-haridwar-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Accident: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार दुघर्टना में मौत, पत्नी और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Accident: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार दुघर्टना में मौत, पत्नी और बच्चे घायल
Wed, 13 Mar 2024 11:11 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:11 AM IST
सार
हरिद्वार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
हरिद्वार में कार दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे भाजपा के विरोधी
विज्ञापन
ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) की मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।