फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP reviewed defeat in 23 assembly seats, state in-charge Dushyant Gautam took the report

23 विधानसभा सीटों पर हार की समीक्षा: भाजपा में भितरघात करने वालों पर गिरेगी गाज, प्रदेश प्रभारी ने ली रिपोर्ट

Sun, 17 Apr 2022 09:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Apr 2022 09:42 AM IST
सार

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 23 सीटों पर मिली शिकायतों की रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंपी है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव लेकर विधानसभा क्षेत्रों से कुछ शिकायतें आ रही थी। जिस पर पार्टी की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया है।

विज्ञापन
BJP reviewed defeat in 23 assembly seats, state in-charge Dushyant Gautam took the report
दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में भितरघात करने वालों पर जल्द ही गाज गिरेगी। भाजपा ने 23 विधानसभा सीटों पर पार्टी विरोध कार्य करने की रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंप दी है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अनुशासन समिति की सिफारिशों पर पार्टी भितरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

 
भाजपा मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में अनुशासन समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 23 सीटों पर मिली शिकायतों की रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंपी है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव लेकर विधानसभा क्षेत्रों से कुछ शिकायतें आ रही थी। जिस पर पार्टी की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया है। जो पार्टी विरोध काम करने और अन्य शिकायतों की रिपोर्ट लेकर आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अनुशासनहीनता हुई है। रिपोर्ट सत्यापन के लिए अनुशासन समिति को सौंप दी है। सप्ताह या 10 दिन में अनुशासन समिति अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद संगठनात्मक रूप से बैठक चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में 23 विधानसभा सीटों पर हुई हार की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनुशासन समिति के समक्ष रखा गई रिपोर्ट

पार्टी पदाधिकारियों की टीम ने विधानसभा में दौरे कर तैयार की गई रिपोर्ट को अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे। 

चुनाव में पार्टी विरोध कार्य करने की शिकायतों पर पूरी रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंपी है। समिति रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। जिसके बाद जो बिंदु निकल कर सामने आएंगे। उस पर फिर बैठ कर चर्चा की जाएगी। - मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ये भी पढ़ें...हरिद्वार : शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने सीएम धामी को लिखी चिट्ठी, चारों धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग

 

संगठन में नहीं होगा कोई बदलाव

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मीडिया के सवाल पर भाजपा संगठन में बदलाव की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 47 सीटें संगठन ने दिलाई है, बदलाव क्यों होगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चाएं चल रही है। दुष्यंत गौतम के देहरादून दौरे को भी बदलाव के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed