फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP removed Chamoli from the post, the government also took immediate action Uttarakhand news

Dehradun: भाजपा ने चमोली को पद से हटाया, युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किया गया है गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 12:08 PM IST
Renu Saklani रेनू सकलानी
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:08 PM IST
सार

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर जमीन के सौदे को लेकर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया है। वहीं पार्टी ने हिमांशु चमोली को पद से हटा दिया है।

विज्ञापन
BJP removed Chamoli from the post, the government also took immediate action Uttarakhand news
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी में आत्महत्या करने से पहले एक युवक के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली का तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हिमांशु चमोली युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे।

विज्ञापन


जैसे ही पार्टी के संज्ञान में उनसे संबंधित विवाद आया, उन्हें पार्टी के पद से मुक्त कर दिया गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उसे पद से हटाने का पत्र भी जारी कर दिया है। कहा, चूंकि यह चमोली का व्यक्तिगत मामला है, इसलिए इसमें कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: ल्वाणी गांव में गहरी हो रहीं 50 मकानों में पड़ी दरारें, सड़क धंसने से खतरे की जद में आए, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है और यहां नीतियों, सिद्धांतों और शुचिता से कोई समझौता नहीं होता है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी त्वरित कार्रवाई की। सरकार के निर्देश पर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच शुरू हो गई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed