फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP protest against CM harish rawat.

सीएम के खिलाफ भाजपाई सड़क पर, फूंके पुतले

Sat, 26 Mar 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
BJP protest against CM harish rawat.
सीएम का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : AmarUjala

विधायकों की खरीद फरोख्त के कथित स्टिंग मामले में भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। भाजपा ने शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया। भाजपा ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदेश में कई दिनों से जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री के विधायकों की खरीद फरोख्त संबंधी कथित स्टिंग के मीडिया में प्रसारित होते ही भाजपाई सड़क पर उतर आए और सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के पुतले फूंके।
विज्ञापन


अलग-अलग जगह फूंके पुतले
दिलाराम चौक पर मसूरी विधानसभा, क्वालिटी चौक पर राजपुर विधानसभा क्षेत्र, विधानसभा चौक पर रायपुर, सब्जी मंडी चौक पर धर्मपुर और प्रेमनगर चौक पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुतले फूंके। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी के विधायकों का विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री अनैतिक रूप से विधायकों पर दबाव बना रहे हैं। वहीं अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश हो रही है। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महेश पांडे, संदीप मुखर्जी, सचिन गैरोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed