फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp politician angry on party

क्या 'विभीषण' बचा पाएंगे भाजपा की लंका?

Thu, 29 Aug 2013 05:30 PM IST
अमर उजाला, अजित सिंह राठी, देहरादून
अमर उजाला, अजित सिंह राठी, देहरादून Updated Thu, 29 Aug 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
bjp politician angry on party

भाजपा में दागियों को संगठन में एडजस्ट करने के मामले को लेकर शुरू हुए बवाल के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व ने इसके समाधान की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश महामंत्री (संगठन) को संयुक्त रूप से पूरे मामले का परीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


विधायकों का आरोप
पिछले दिनों आधा दर्जन विधायकों ने हस्ताक्षर मुहिम चलाई थी। विधायकों का आरोप है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया हैं, उन्हें संगठन, युवा मोर्चा व अन्य में जगह अहम पदों पर नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी ऐसा नेता हैं जिनके खिलाफ प्रत्याशियों ने लिखित में शिकायत की थी और पार्टी मुख्यालय पर रखे रजिस्टर में भी अंकित किया था।

राजनाथ सिंह को भेजापत्र
छह विधायकों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भेजा और प्रदेश प्रभारी व नेता प्रतिपक्ष को सौंपा।

मामला बढ़ता देख प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार की संयुक्त कमेटी बनाई है।

मामले का परीक्षण
तीनों नेताओं को निर्देशित किया गया है कि जल्द बैठक कर पार्टी प्रत्याशियों द्वारा की गई लिखित शिकायतों के मद्देनजर पूरे मामले का परीक्षण किया जाए। यह भी देखा जाए कि लिखित शिकायत के बावजूद आरोपियों को कोई नोटिस भी जारी किया गया अथवा नहीं।


इनकी भी सुनिए...
केंद्रीय नेतृत्व भी विधायकों की भावनाओं से अवगत है, प्रदेश प्रभारी ने इस मामले को बारिकी से देखने को कहा है। देखा जाएगा कि प्रत्याशियों ने जो शिकायक की थी उनका क्या निस्तारण हुआ। प्रदेश अध्यक्ष से बात कर जल्द ही बैठक होगी।
- अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed