फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP organizational meeting Held In Dehradun Mantra of My Booth Strongest Booth For a third victory

भाजपा की सांगठनिक बैठक: तीसरी जीत के लिए 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' का मंत्र, जनता के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर

Fri, 02 Oct 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 10:49 PM IST
सार

प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
BJP organizational meeting Held In Dehradun Mantra of My Booth Strongest Booth For a third victory
भाजपा की सांगठनिक बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांगठनिक बैठक में पहली बार पदाधिकारियों से रूबरू हुए महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा अगले विस चुनाव में ऐसे परिणाम लाने हैं कि विपक्ष को अपनी राजनीति पर सोचना पड़े। उन्होंने मेरा बूथ, सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता का मूलमंत्र भी दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश संगठन के नेताओं के अलावा सभी कैबिनेट मंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी शामिल हुए। बैठक में महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि असम, बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र सभी जगह हमने उम्मीद से बढ़कर सफलता हासिल की है। ऐसा ही परिणाम हमें उत्तराखंड में लेकर आना है। वो ऐसा हो कि विपक्ष को सोचना पड़े कि हम राजनीति करें या नहीं। 27 के चुनाव में बहुमत आना तय है लेकिन ये हमारी मेहनत पर निर्भर है कि साधारण बहुमत 36 को पलटकर कैसे 63 में बदला जाए।
विज्ञापन


भाजपा की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सभी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। फिर सभी कैबिनेट मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारी, सह प्रभारियों का परिचय हुआ। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने 14 सितंबर 2025 से अब तक संपन्न संगठन के सभी कार्यक्रमों की विस्तार से रिपोर्ट पेश की। बैठक में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंच पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज भी उपस्थित रहीं। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, मदन कौशिक और रेखा आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रदेशभर के विभिन्न अभियानों के तहत अब तक संपन्न हुए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

शहर से गांव तक हो विकास मंडल की चर्चा : भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। हमें प्रदेश का निर्णय बूथ-बूथ तक पहुंचाकर स्थापित करना है। हम सबको अपनी उपस्थिति जनता के बीच और अधिक बढ़ानी है, क्योंकि सरकार और संगठन के कार्यों के मूल्यांकन का समय आ गया है। शहर से गांव तक उत्तराखंड के विकास मॉडल की चर्चा होनी चाहिए।

BJP organizational meeting Held In Dehradun Mantra of My Booth Strongest Booth For a third victory

डाट काली मंदिर पर कराऊंगी भंडारा : बांसुरी

भाजपा की सह प्रभारी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यहां आते समय डाटकाली मंदिर पर उन्होंने मन्नत मांगी है। जब तीसरी पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो खुद आकर यहां भंडारा कराऊंगी। उन्होंने अपने भाषण में जेन-जी और युवाओं से संबंधित आगामी चुनौतियों की ओर भी ध्यान खींचा। कहा कि सतर्क रहते हुए अपनी युवा शक्ति को जोड़कर रखना है। ऐसे कार्यक्रम कराएं, जो आज की युवा पीढ़ी के स्टाइल और भाषा-शैली में हों। इससे वे ज्यादा से ज्यादा जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आकांक्षी, महत्वाकांक्षी होना दोनों महत्वपूर्ण है। फिलहाल अगले चार माह तक कमर कस लो। ये मेरा, ये तेरा के चक्कर में नहीं, सत्ता में हर एक कार्यकर्ता की भागीदारी होती है। जनसंपर्क और कार्यकर्ता संपर्क जरूरी है। यहां बैठा एक-एक कार्यकर्ता मेरे लिए नरेंद्र मोदी और पुष्कर धामी है। वहीं, उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तिलक लगाकर और फूल बरसाकर बांसुरी स्वराज का स्वागत किया। इस आत्मीय सम्मान के जवाब में बांसुरी स्वराज ने भी महिलाओं पर फूल बरसाए, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड की संस्कृति व परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट किया। वहीं, जब एक महिला उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ी तो बांसुरी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed