फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP new state president will be announced tomorrow election notification issued nomination today Uttarakhand

Uttarakhand BJP: महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, किया नामांकन, सीएम सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Mon, 30 Jun 2025 01:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jun 2025 01:32 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया है।

विज्ञापन
BJP new state president will be announced tomorrow election notification issued nomination today Uttarakhand
महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना के साथ मतदाता सूची जारी कर दी है। महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ है। इस दौरान सीएम धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत , सांसद  अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


कल एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजान दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 125 मतदाता मतदान के लिए अधिकृत हैं। आज 12 बजे तक नामांकन किया जाएगा। उसी दिन 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद तीन से चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन

प्रदेश चुनाव अधिकारी ने बताया कि पार्टी संविधान के तहत प्रदेश परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो भी कार्यकर्ता नामांकन करना चाहते हैं वह फार्म (च) भरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए वही कार्यकर्ता नामांकन कर सकेंगे, जो तीन साल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य और 10 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है प्रक्रिया
प्रदेश निर्वाचक मंडल के कोई भी 10 सदस्य प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले कार्यकर्ता के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर करेंगे। लेकिन यह प्रस्ताव कम से कम एक तिहाई निर्वाचित जिलों से आना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव पार्टी के संविधान की उपधारा (2) के अनुसार प्रदेश परिषद की ओर से किया जाएगा।


ये भी पढे़ं...Uttarkashi: उफनाई ओबरा नदी में गिरा वाहन, जान बचाने को छत पर चढ़ा चालक, घंटों फंसा रहा, वीडियो 

प्रदेश परिषद के सदस्य अपने प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए उतनी संख्या में सदस्य निर्वाचित करेंगे, जितनी उस राज्य में लोकसभा हैं, बशर्ते कि सदस्यों में अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य उस राज्य से इन वर्गों के लिए आरक्षित सीटों संख्या से कम न हो। प्रदेश के दो-दो लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर भागों में बांटा जाएगा। प्रत्येक भाग से कम से कम एक प्रतिनिधि अवश्य चुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed