फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National President Nitin Naveen Says Uttarakhand CM Dhami Will Be Face in Next Assembly Elections

Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगले विधानसभा चुनाव में धामी ही होंगे चेहरा

Thu, 23 Apr 2026 11:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 23 Apr 2026 11:24 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धामी के युवा और ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। अगले चुनाव में धामी ही चेहरा होंगे।
 

विज्ञापन
BJP National President Nitin Naveen Says Uttarakhand CM Dhami Will Be Face in Next Assembly Elections
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। एक मीडिया इंटरव्यू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जोर देकर कहा कि राज्य में पुष्कर सिंह धामी ही पार्टी का मुख्य चेहरा बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए नवीन ने कहा कि हर राज्य सरकार के सामने समय-समय पर भौगोलिक और प्रशासनिक चुनौतियां आती हैं। हालांकि, उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा चुनौतियों से पीछे हटने वाली पार्टी नहीं है। उत्तराखंड में हमारा आधार विकास का ट्रैक रिकॉर्ड है। हम सुशासन और जन-सुधार के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: अफवाह फैलाने वालों पर सीएम सख्त, आस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धामी के युवा और ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आगामी चुनावों में उत्तराखंड-यूपी में चेहरा धामी-योगी ही होंगे तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में सरकार उन्हीं के नेतृत्व में चल रही है तो निश्चित रूप से वो ही चेहरा होंगे। इसलिए नेतृत्व को लेकर किसी भी प्रकार के संशय की गुंजाइश नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुरक्षा और संस्कृति के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed