फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp National President jp nadda will come Dehradun on three-day visit from 5th December

उत्तराखंड से होगा नड्डा के देशव्यापी दौरों का आगाज, पांच दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे देहरादून

Mon, 23 Nov 2020 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 11:22 PM IST
सार

  • तीन दिन में 14 बैठकें, बूथ कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा वर्चुअल संवाद
  • पांच दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दी जानकारी

विज्ञापन
Bjp National President jp nadda will come Dehradun on three-day visit from 5th December
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवभूमि उत्तराखंड से अपने देशव्यापी दौरों का आगाज करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि नड्डा पांच दिसंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे 14 अलग-अलग बैठकें करेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से उनका वर्चुअल संवाद होगा।

विज्ञापन


भगत ने कहा कि यह पार्टी के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा उत्तराखंड से शुरू होने जा रहा है। पार्टी उनके दौरे की तैयारी में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 में से 11 बैठकें बीजापुर स्थित सेफ हाऊस में करेंगे।
विज्ञापन


तीन बैठकें बाहर होंगी। इनका स्थान जल्द तय कर लिया जाएगा। दौरे के आयोजन के लिए संगठन के स्तर पर अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व राजेंद्र भंडारी व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश संगठन महामंत्री एक ही होता है
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त हो चुके सुरेश भट्ट के बारे में केंद्रीय नेतृत्व जो निर्णय करेगा, उसका पालन होगा।


उन्होंने कहा कि मीडिया में यह बात आई कि प्रदेश भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद उनके लिए खाली है। ऐसा नहीं है। प्रदेश महामंत्री संगठन का एक ही पद होता है, उस पर अजेय कुमार नियुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed