{"_id":"65545b09cc72453df708cae5","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-immerses-his-aunt-ashes-at-haridwar-vip-ghat-uttarakhand-news-in-hindi-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन
Wed, 15 Nov 2023 11:30 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:30 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ का सोमवार को निधन हो गया था, जिसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
बुआ की अस्थियां विसर्जित करने धर्मनगरी में पहुंचे नड्डा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीआईपी घाट पर अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया।नड्डा मंगलवार की देर शाम धर्मनगरी में पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया। उनकी बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। वह हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार में डॉक्टर, युवक और दो महिलाओं ने बुखार से तोड़ा दम, थम नहीं रहा यहां मौत का सिलसिला
विज्ञापन
बुधवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण कार्यक्रम हुआ। हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पर उन्होंने अस्थि विसर्जन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और परिवार के करीब 10 सदस्य भी मौजूद रहे।