फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp national president Election: uttarakhand Cm support jp nadda

सीएम त्रिवेंद्र ने जेपी नड्डा को गले लगकर दी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई

Mon, 20 Jan 2020 01:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Bjp national president Election: uttarakhand Cm support jp nadda
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जेपी नड्डा को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड भाजपा के कई नेता नड्डा के चुनाव में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। चुनाव की प्रक्रिया की आरंभ होने के बाद मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों व अन्य नेताओं ने नड्डा के समर्थन में अपना पत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित चुनाव के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, ऋतु खंडूड़ी समेत पार्टी के अन्य विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें गले लगाया और पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी नड्डा को बधाई दी।

इधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को और मजबूती प्राप्त होगी। पार्टी की साख और विश्वसनीयता में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। उनके राजनीतिक अनुभव और कौशल का पार्टी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed