फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National General Secretary organization BL Santosh on two day stay in Dehradun

Uttarakhand BJP: लोस चुनाव में 75% वोटों का लक्ष्य, आज मंत्र देंगे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष

Sun, 30 Jul 2023 08:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Jul 2023 08:50 AM IST
सार

भाजपा का लोस चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत करने का लक्ष्य है। कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी व टोली बैठकों में बीएल संतोष बूथों को मजबूत करने की दिशा में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और दिशा-निर्देश देंगे।

विज्ञापन
BJP National General Secretary organization BL Santosh on two day stay in Dehradun
बीएल संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय प्रवास पर रविवार से देहरादून में होंगे। इस दौरान वह भाजपा कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ टोली बैठक में शिरकत करेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर 75 प्रतिशत वोटों का लक्ष्य रखा है। बीएल संतोष पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को इस लक्ष्य को साधने का मंत्र देंगे।

विज्ञापन


बीएल संतोष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे। लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व दो अन्य महामंत्री, भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्री, सभी सांसद मौजूद रहेंगे। बैठक में शहरी स्थानीय निकायों और सहकारिता के चुनाव पर मंथन होगा। ये दोनों चुनाव नवंबर और दिसंबर महीने के बीच हो सकते हैं।

विज्ञापन

कोर कमेटी में दो कैबिनेट मंत्री

भाजपा की कोर कमेटी में अब दो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत को शामिल किया गया है। पूर्व की कोर कमेटी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी शामिल थे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन उनकी प्रदेश मोर्चा के अध्यक्षों, महामंत्रियों व प्रभारियों के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ की मजबूती पर होगा फोकस

भाजपा का लोस चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत करने का लक्ष्य है। कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी व टोली बैठकों में बीएल संतोष बूथों को मजबूत करने की दिशा में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और दिशा-निर्देश देंगे। पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 62 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। 2024 लोस चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें...चमोली करंट हादसा:  तीन फर्मों को देशभर में ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश, दर्ज किए गए  39 लोगों के बयान

बागेश्वर उपचुनाव की रणनीति बनेगी

बीएल संतोष बागेश्वर विस उपचुनाव तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। पार्टी को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर भी विचार करना है। माना जा रहा है कि संतोष चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर बागेश्वर उपचुनाव की रणनीति बनाने के निर्देश देंगे। इसके अलावा सरकार और संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के बंटवारे पर भी चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed