फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National Executive: Uttarakhand Many Bjp Leaders included

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी: उत्तराखंड के भी कई नेताओं को मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

Fri, 08 Oct 2021 12:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Oct 2021 12:05 AM IST
सार

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व विधायक सतपाल महाराज, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
BJP National Executive: Uttarakhand Many Bjp Leaders included
तीरथ सिंह रावत/ त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  उत्तराखंड के कई नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और  179 स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व विधायक सतपाल महाराज, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इनके अलावा सांसद अजय टम्टा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं। सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत को भी स्थान दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन होने के नाते अजय कुमार, दुष्यंत गौतम प्रभारी व रेखा वर्मा सह प्रभारी के तौर पर उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed