फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp MPs staged dharna, congress criticized

मोदी के समर्थन में भाजपा सांसदों का उपवास, कांग्रेस ने नौटंकी करार दिया

Thu, 12 Apr 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Apr 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
bjp MPs staged dharna, congress criticized
sansad dharna - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा के सांसदों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालयों पर उपवास किया तो कांग्रेस ने इसे भाजपा की नौटंकी करार दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार में धरने पर बैठे तो राजधानी देहरादून में सांसद माला राज्यलक्ष्मी ने धरना दिया।
विज्ञापन


हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पार्टी विधायक आदेश गुप्ता, कुंवर प्रणव चैंपियन, प्रदीप बत्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। देहरादून में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम सहगल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल भी शामिल थे। सांसदों व भाजपा कार्यकर्ताओं का यह धरना कांग्रेस के खिलाफ था। भाजपा का आरोप है कि संसद में गतिरोध पैदा करके देश की विकास यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी के उपवास को नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल सत्ता में बैटकर जनता पर जुमले करने के अलावा कुछ न कर पाने के बाद अब विपक्ष पर ठीकरा फोड़ने का बहाना ढूंढा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के खिलाफ उपवास करना है जनता का उपहास उड़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed