{"_id":"5b7847d642c792463b3b4ff4","slug":"bjp-mla-scold-pantnagar-university-vice-chancellor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, कृषि मंत्री के सामने पंतनगर विवि के कुलपति को लगाई लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, कृषि मंत्री के सामने पंतनगर विवि के कुलपति को लगाई लताड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को जमकर लताड़ लगा रहे विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के एक और विधायक राजेश शुक्ला का विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में शुक्ला अपनी सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल के सामने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। विधायक इस कदर तैश में हैं कि कुलपति को कह रहे हैं कि वह एक दिन भी पद पर रहने के लायक नहीं हैं। कांग्रेसियों के कहने पर काम हो रहे हैं और भाजपा के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की खूब चर्चा है।
विज्ञापन
ऐसा पहली बार नहीं है जब सत्तारूढ़ पार्टी विधायक अपनी ही सरकार कार्य संस्कृति पर खुल कर नाराजगी जाहिर करते नजर आए हैं। उनसे पार्टी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, संजय गुप्ता व यतीश्वरानंद और राजकुमार ठुकराल को लेकर सरकार और संगठन को असहज होना पड़ा। इस बार असहज होने की बार कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की थी।
विज्ञापन
यह घटना 11 अगस्त की बताई जा रही है। उस दिन कृषि मंत्री पंतनगर कृषि विवि में बीज गोदाम का उद्घाटन करने गए थे। लेकिन वह तब अवाक रह गए, जब वहां पहले से उपस्थित स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला अपने समर्थकों के साथ कुलपति पर बरसने लगे। इससे पहले कि कृषि मंत्री कुछ समझ पाते, विधायक ने कुलपति को जमकर फटकार लगा डाली। कुलपति से अपने पक्ष में कुछ कहते नहीं बना। शुक्ला उद्घाटन की पट्टिका पर उनका नाम न होने से क्षुब्ध थे।
विज्ञापन
वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री के पहुंचते ही शुक्ला विरोध दर्ज कराते हैं कि आज ये उद्घाटन नहीं होगा। आगे कहते हैं कि कुलपति भाजपा के लोगों को अपमानित कर रहे हैं। वे विश्वविद्यालय बोर्ड के सदस्य के साथ क्षेत्र के विधायक हैं। जब उन्होंने कुलपति से पूछा कि उद्घाटन पट्टिका पर उनका नाम क्यों नहीं है तो इस पर उन्हें जवाब मिला कि तुम्हारे बाप का पैसा लगा है।
विश्वविद्यालय में सरकारी पैसे से काम हो रहा है, उसमें हमारा नाम तक नहीं डाला जा रहा
Pantnagar University
विधायक इतने में ही शांत नहीं हुए। यहां तक कहा कि उनके बाप का पैसा नहीं तो इसके बाप का पैसा लगा है। कांग्रेसियों के कहने पर सारे काम हो रहे हैं और भाजपा सदस्यों का अपमान किया जा रहा है। मुख्य सचिव का ऑर्डर है कि जिस विधानसभा में जो भी काम होगा। उसमें मुख्यमंत्री या मंत्री आएंगे तो अध्यक्षता स्थानीय विधायक करेंगे। बोर्ड का सदस्य होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। इसके बाद विधायक के समर्थक कुलपति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
मैंने किसी की क्लास नहीं ली। विश्वविद्यालय में सरकारी पैसे से काम हो रहा है। उसमें हमारा नाम तक नहीं डाला जा रहा है। इस पर मुझे क्रोध आ गया था। मैंने कृषि मंत्री के सामने आपत्ति जताते हुए अपनी बात रखी। कृषि मंत्री ने मामले में संज्ञान लिया और उनके कहने पर कुलपति ने अपनी गलत मान ली। इसलिए मैंने बात आगे नहीं बढ़ाई। बीज गोदाम के उद्घाटन पट्टिका पर कृषि सचिव व अन्य अधिकारियों का नाम है। विश्वविद्यालय में बोर्ड का सदस्य होने के साथ मैं क्षेत्र का विधायक हूं। इसके बाद भी मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है। विधायक का सम्मान होना चाहिए।
- राजेश शुक्ला, विधायक, किच्छा
पंतनगर विश्वविद्यालय में बीज गोदाम के उद्घाटन कार्यक्रम में था। विधायक ने बोर्ड पर नाम न होने पर नाराजगी जताई थी। जो गलत फहमी थी उसे उसी समय दूर किया गया। जिसके बाद विधायक पूरे कार्यक्रम मौजूद रहे। इस मामले को तूल देना उचित नहीं है।
-सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री