फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Mla praised Congress leader and attack on his party mp before lok sabha elections 2019

बीजेपी विधायक ने की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की तारीफ, अपनी ही पार्टी के सांसद को बताया बाहरी

Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bjp Mla praised Congress leader and attack on his party mp before lok sabha elections 2019
पत्रकारों से वार्ता करते कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी छाने लगा है। उत्तराखंड में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध किया है। उन्होंने अपनी पत्नी रानी देवयानी सिंह के लिए लोकसभा टिकट की मांग की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेसी नेता हरीश रावत को केवल उनकी पत्नी ही हरा सकती है। क्योंकि इस सीट पर वोटों के ध्रुवीकरण के लिहाज से ओबीसी वर्ग का प्रत्याशी ही जीत दिला सकता है। सोमवार को विधायक चैंपियन ने रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता की।

विज्ञापन

Bjp Mla praised Congress leader and attack on his party mp before lok sabha elections 2019
कांग्रेसी नेता हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हरीश रावत जैसा नेता आज भी नहीं है। वे एक मेहनती नेता हैं। लोगों के बीच भी रहते हैं, लेकिन उनकी मनोवृत्ति और मानसिकता खराब है। उन्होंने कहा कि सांसद निशंक और सवर्ण वर्ग का कोई भी प्रत्याशी हरीश रावत को नहीं हरा पाएगा। 
 

वहीं, विधायक चैंपियन ने अपनी ही पार्टी के हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सांसद द्वारा हाल ही में मंगलौर में किए गए आमखेड़ी के पुल के शिलान्यास के बाबत कहा कि चुनाव से ठीक पहले शिलान्यास कराने का क्या औचित्य है। कब निर्माण के लिए टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पांच सालों में विकास कार्यों के लिए मेहनत की जानी चाहिए थी।  

Bjp Mla praised Congress leader and attack on his party mp before lok sabha elections 2019
भाजपा नेता डा.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

चैंपियन ने बताया कि उनकी पत्नी देवयानी सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को तीन फरवरी को बायोडाटा भेजकर पहले ही दावेदारी कर दी है। चैंपियन ने कहा कि रानी देवयानी तीन बार से जिला पंचायत सदस्य हैं और पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 

देवयानी शूटिंग में नेशनल चैंपियन रही हैं। उनके पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह भाटी तीन बार नोएडा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। मैं खुद चार बार से विधायक हूं। हमारी पारिवारिक पृष्ठभूमि समाजसेवा की रही है। उन्होंने कहा कि लोक सभा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग 60 प्रतिशत है। इसके लिहाज से उनकी पत्नी को लोक सभा सीट हरिद्वार से भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। वह हरिद्वार लोकसभा सीट पर अकेले हरीश रावत को हराने का दम रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed