फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP mla harbhajan singh said Corruption is not stop in bjp govt

अपनी ही सरकार के खिलाफ ये क्या बोल गए भाजपा विधायक, जानिए

Sun, 14 May 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 14 May 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
BJP mla harbhajan singh said Corruption is not stop in bjp govt
harbhajan singh cheema

भाजपा के ही एक वरिष्ठ विधायक ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण न होने पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने सरकार द्वारा भ्रष्टाचार कर नियंत्रण नहीं कर पाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। चीमा ने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रशासन भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गया था, इसलिए जनता ने भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताया है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी नहीं सुधर रहे हैं।
विज्ञापन


चीमा ने मुख्यमंत्री को भेजे पांच सूत्रीय पत्र में कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आई है और न ही अफसरों में कोई डर है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत भ्रष्चार के केंद्र बन गए हैं। लिहाजा जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे जनता से कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों में आय के संसाधनों को लेकर विसंगतियां है, उन्हे दूर किया जाए। चीमा ने नगर निगमों के मेयरों को वित्त अधिकार देने की मांग कर कहा कि केंद्र सरकार ने 74वां संविधान संशोधन कर मेयरों को वित्त अधिकार दिया है।


अनुपालन के लिए प्रदेश सरकारों को पत्र लिखा है। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने भी संशोधन को अभी तक लागू नहीं कराया है। लिहाजा 74वां संविधान संशोधन जल्द लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed