फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp mla deshraj karanwal registered Petition against champion in uttarakhand high court

12 साल पुराने मामले में देशराज कर्णवाल पहुंचे हाईकोर्ट, विधायक चैंपियन को भी बनाया पक्षकार

Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla deshraj karanwal registered Petition against champion in uttarakhand high court
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने 12 साल पुराने मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है और इस मामले में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भी पक्षकार बनाया है। कर्णवाल का कहना है कि कुंवर प्रणव चैंपियन के दबाव में ही 2007 में रुड़की में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है।  

विज्ञापन


मंगलवार को कर्णवाल की याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने संबंधित विवेचना अधिकारी (आईओ) को 24 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। कर्णवाल ने याचिका में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन  सहित जांच अधिकारी तथा प्रमुख सचिव गृह को भी पक्षकार बनाया है। 
विज्ञापन


याची के मुताबिक अप्रैल 2007 में रुड़की में वे (देशराज कर्णवाल ) जिला पंचायत हरिद्वार के सदस्य चुने गए थे। कर्णवाल ने इस चुनाव में उम्मीदवार रहे जयपाल( पुत्र बदलू राम, निवासी कोटवाल) , हरि सिंह (पुत्र गंगा सिंह, निवासी नई बस्ती सुनहेरा) तथा सुरेंद्र दाबाने (पुत्र मनफुल, निवासी सुनहेरा) के खिलाफ फर्जी राशन कार्ड तथा परिवार रजिस्टर की फर्जी नकल बनाकर कर्णवाल को हानि पहुंचाने के आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णवाल ने इन लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग प्राथमिकी में की थी। याची के अनुसार दिसंबर 2007 में विवेचना अधिकारी ने चार्जशीट फाइल कर दी थी लेकिन उच्च अधिकारियों ने अग्रिम जांच के नाम पर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की और जांच आज तक लंबित है।  


कर्णवाल ने याचिका में यह भी आरोप लगाया है कि कुंवर चैंपियन प्रणव के दबाव के कारण ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं हो रही है।  कर्णवाल का यह भी कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, वे लोग उन्हें (देशराज कर्णवाल) व उनकी पत्नी  का उत्पीड़न कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed