फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp mla champion break traffic rules police cut challan in nainital

नैनीताल: नो एंट्री जोन में घुसी भाजपा विधायक चैंपियन के काफिले की तीन गाड़ियां, पुलिस ने काटा चालान

Mon, 29 Apr 2019 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bjp mla champion break traffic rules police cut challan in nainital
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन सोमवार को नैनीताल पहुंचे तो यातायात नियम तोड़ने पर उनका चालान हो गया। उनकी तीन गाड़ियों का काफिला नो एंट्री जोन में घुस गया था। बैरियर पर तैनात कांस्टेबल ने मैसेज डीसीआर में दर्ज करवाया तो पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए। 

विज्ञापन


विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन रविवार को सरोवर नगरी किसी काम से पहुंचे थे। सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे उनके एस्कॉर्ट की स्कोर्पियो गाड़ी घोड़ा स्टैंड के पास बने ट्रैफिक बैरियर से गुजरने लगी तो ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संजय कोहली ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी नहीं रुकी।

विज्ञापन

तीनों गाड़ियों का हुआ चालान

एस्कॉर्ट की गाड़ी के पीछे विधायक के काफिले की दो अन्य गाड़ियां भी नो एंट्री में घुस गईं। सिपाही रोकने का प्रयास करता रहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सिपाही ने तुरंत इसकी सूचना डीसीआर को दी। डीसीआर से मामला अधिकारियों के पास पहुंचा।
 

पुलिस के आला अधिकारियों ने विचार करने के बाद गाड़ियों का चालान करने का आदेश दिया। इसके बाद मल्लीताल और ट्रैफिक पुलिस ने विधायक के काफिले की तीनों गाड़ियों का चालान कर दिया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि नो एंट्री में घुसने वाले विधायक के काफिले की तीनों गाड़ियों का चालान कर दिया गया है।

कांग्रेस के केस करने का मुझे इंतजार : चैंपियन

विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने एक बार फिर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को राष्ट्रपिता का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस मांग पर कांग्रेस तिलमिलाई हुई है।

 

उनके खिलाफ केस करने की बात कही जा रही है। चैंपियन ने कहा कि 20 दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वह कांग्रेस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। 
 

नैनीताल पहुंचे चैंपियन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई बनती ही नहीं है। अगर कानूनी कार्रवाई होगी तो उसके लिए वह तैयार हैं। वह हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब आपस में भाई भाई हैं के पैटर्न पर चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed