फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP membership in india.

देश में BJP की सदस्यता पहुंची दो करोड़ के पार

Thu, 18 Dec 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Dec 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
BJP membership in india.
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि देशभर में भाजपा के सदस्यों की संख्या दो करोड़ पार कर गई है। बताया कि लक्ष्य दस करोड़ सदस्यता का है।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की कथनी-करनी में फर्क न होने से आम लोगों समेत दूसरे दलों के कार्यकर्ता भी भाजपा से जुड़ रहे हैं।

बुधवार को डॉ. शर्मा ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भाजपा में अधिक तेजी से आ रहे हैं। सभी जातियों, संप्रदायों और वर्गों के लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 करोड़ का लक्ष्य पाने के बाद भाजपा सदस्यों की संख्या के लिहाज से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। अभी चीन की एक पार्टी की सदस्यता छह करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने बताया कि वह उत्तराखंड के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान से संतुष्टि जाहिर की है।

मिस कॉल दें, सदस्यों की संख्या बढ़ाएं

BJP membership in india.

भाजपा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मशविरा दिया गया कि मिस कॉल देकर सदस्यों की संख्या बढ़ाएं। इस मौके पर कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के 51 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डा. दिनेश शर्मा थे।

कार्यक्रम का आयोजन राजपुर रोड स्थित एक होटल में किया गया था। इस मौके पर ‘चलो चलें मोदी जी के साथ’, ‘साथ आएं देश बनाएं’ नारा दिया गया था। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सदस्यता अभियान के संबंध में लोगों में उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बताया कि संगठन सदस्यता का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेगा।

कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तराखंड के लिए सदस्यता अभियान का लक्ष्य 25 लाख है और देहरादून शहर का लक्ष्य डेढ़ लाख सदस्य बनाने का। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल, आरएस परिहार, सुशीला बलूनी तथा अन्य नेता मौजूद रहे।

इसके पहले भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed