फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP membership crosses 10 lakh in Uttarakhand

उत्तराखंडः भाजपा की सदस्यता 10 लाख पार, पार्टी संगठन अब चुनाव को तैयार

Sat, 24 Aug 2019 12:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Aug 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
BJP membership crosses 10 lakh in Uttarakhand
फाइल फोटो

भाजपा की सदस्यता 10 लाख पार पहुंच गई है। पार्टी ने 11 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार पार्टी ने 15 लाख सदस्य बनाए थे। पार्टी का दावा है कि 10 लाख सदस्य एकदम नए हैं और पिछले साल के सदस्यों को जोड़कर प्रदेश में उसके कुल सदस्यों की संख्या 25 लाख हो गई है। प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजान दास के मुताबिक, इन सभी सदस्यों के नाम, पते और मोबाइल नंबर को कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर 6.58 लाख और मोर्चों के स्तर पर 3.47 लाख सदस्य बनाए गए। 

विज्ञापन


अब पार्टी संगठन चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन चुनाव का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है और चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। रविवार को सांगठनिक चुनाव कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी होने हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला रखी गई है। इस कार्यशाला को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, कार्यशाला में सांगठनिक चुनाव के सभी जिला व सह चुनाव अधिकारी, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

दो जिले ही पूरा कर पाए लक्ष्य

भाजपा के दो सांगठनिक जनपद चमोली और पिथौरागढ़ ही सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर पाए। चमोली को 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। जिला संगठन ने 28 हजार सदस्य बनाए। पिथौरागढ़ जनपद ने 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया। बाकी सभी जनपद अपने तय लक्ष्य से पीछे रहे।

ओबीसी मोर्चा ने बनाए सबसे अधिक सदस्य
पार्टी ने अपने सात मोर्चों को भी सदस्यता अभियान के लक्ष्य दिए थे। ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए, जबकि पार्टी के बाकी सभी मोर्चे तय लक्ष्य को नहीं छू पाए। ओबीसी मोर्चा ने 50 हजार के सापेक्ष 98 हजार सदस्य बनाए। अल्पसंख्यक मोर्चा को 10 हजार का लक्ष्य मिला था, उसने 11 हजार सदस्य बनाए। 

20 अगस्त को सामान्य सदस्य बनाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। लेकिन अभी भी कई स्थानों से सदस्यता की रिपोर्ट प्राप्त हो रही हैं। इसलिए सदस्यता का आंकड़ा बढ़ सकता है। 30 अगस्त सक्रिय सदस्यों के सत्यापन का कार्य पूरा होना है। उसके बाद सदस्यता की सही तस्वीर सामने आ जाएगी।
- खजान दास, प्रदेश सदस्यता प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed