फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP meeting Former CM Tirath Singh told an interesting anecdote related to Mahendra Bhatt college

Uttarakhand: 'बहन जी' बोला और महेंद्र भट्ट छात्रसंघ का चुनाव हार गए... पूर्व सीएम ने सुनाया ये दिलचस्प किस्सा

Wed, 02 Jul 2025 04:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Jul 2025 04:02 PM IST
सार

भाजपा प्रांतीय परिषद की बैठक में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने नवनिर्वाचित  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से जुड़े रोचक किस्से सुनाए। इस दौरान पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

विज्ञापन
BJP meeting Former CM Tirath Singh told an interesting anecdote related to Mahendra Bhatt college
बैठक में सीएम धामी सहित मौजूद वरिष्ठ नेता - फोटो : सूचना

विस्तार

प्रांतीय परिषद की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे रोचक किस्से सुनाए कि पूरा माहौल ठहाकों से गूंज गया। महेंद्र भट्ट छात्र संघ चुनाव को लेकर सुनाया गया किस्सा तीरथ सिंह ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में सुनाया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, बचपन से ही महेंद्र भट्ट आरएसएस से जुड़े रहे। आरएसएस में ''जी'' लगाकर बोलने की परंपरा है। इसी तरह से महिलाओं को सम्मान के साथ ''बहन जी'' बोलने का संस्कार है। इसके बाद उन्होंने इसे महेंद्र भट्ट के छात्रसंघ चुनाव से जोड़ा। कहा कि 1993 में भट्ट को ऋषिकेश महाविद्यालय से छात्रसंघ का चुनाव लड़ाया गया, लेकिन वह चुनाव हार गए।

विज्ञापन


इसकी समीक्षा करने नेतृत्व ने उन्हें भेजा। जब महेंद्र समर्थकों से हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि चुनाव में सबसे अधिक चर्चा महेंद्र भट्ट की थी और उनकी तैयारी भी अच्छी थी, लेकिन वह महिलाओं को ''हाय हेलो'' नहीं बोलते थे, बल्कि ''बहन जी'' बोलते थे। कॉलेज में ''बहन जी'' बोलना यानी चुनाव हारना।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के पांच दिन बाद पहुंच गए हवालात

तीरथ ने महेंद्र भट्ट से जुड़े एक और किस्से का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह संगठन मंत्री थे, तो उस दौरान भाजपा ने संघर्ष यात्रा निकाली थी। भाजपा की संघर्ष यात्रा देहरादून के रिस्पना पुल से होते हुए ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश में पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इस वजह से भाजपा नेताओं की पुलिस से बहस भी हुई। वह तो आगे निकल गए महेंद्र व कुछ कार्यकर्ता पीछे छूट गए। महेंद्र भट्ट को चार-पांच दिन जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। चिंता की बात यह थी कि इस घटना से पांच दिन पहले ही महेंद्र भट्ट की शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें...Tehri: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य

इन बहन जी से आपकी शादी हो गई है

उन्होंने महेंद्र भट्ट की शादी से जुड़ा एक और रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि शादी के दौरान सभी लोग दावत खा रहे थे। इसी दौरान बगल में बैठी महिला को महेंद्र ने कहा कि यह बहन जी कौन हैं। तो मैंने कहा, इन बहन जी से आपकी शादी हो गई है। इससे पहले कि तीरथ अगला किस्सा सुनाते कार्यक्रम का संचालन कर रहे कुलदीप कुमार ने उन्हें पर्ची थमा दी और उन्हें वहीं रुकना पड़ा।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed