{"_id":"579860354f1c1b114621dfa5","slug":"bjp-meeting-for-2017-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः मिशन 2017 पर फतह के लिए कसी भाजपा ने कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः मिशन 2017 पर फतह के लिए कसी भाजपा ने कमर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
श्याम जाजू
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर बुधवार को देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी पदधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में शिरकत करने के लिए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और राष्ट्रीय संघठन महासचिव शिवप्रकाश भी देहरादून पहुंचे हैं। बताया गया कि मिशन 2017 पर फतह हासिल करने के लिए पार्टी के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ यह बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट निजी कारणों से बैठक में नहीं पहुंच पाए। अजय भट्ट की जगह बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने की।
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों के कामकाज की समीक्षा के लिए यह दो दिवसीय मैराथन बैठक आयोजित की जार रही है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पहले दिन बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक हो रही है। जिसमें जिला स्तर पर चलने वाली पार्टी गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तर पर गठित आरोप पत्र कमेटी, विजन डाक्यूमेंट कमेटी, संत संपर्क कमेटी, आरटीआई-पीआईएल कमेटी, जनसभा कमेटी, ओपिनयन कमेटी, जनसभा कमेटी और पर्दाफाश रैली कमेटी आदि के साथ बैठक होगी।