उत्तराखंड: लोस चुनाव को लेकर मचा घमासान, भाजपा नेता यशपाल आर्य ने इस सीट से की दावेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए भले ही अभी वक्त बाकी हो लेकिन 5 सीटों वाले उत्तराखंड में हर सीट पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। इसी बीच गुरुवार को समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने भी नैनीताल लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश कर दी।
उन्होंने अल्मोड़ा के बजाय नैनीताल में चुनाव लड़ने के लिए हामी भरी है। नैनीताल सीट पर सत्ताधारी दल भाजपा हो या विपक्षी दल कांग्रेस, हर रोज नए दावेदार सामने आ रहे है। मीडिया के सवालों पर आर्य ने कहा कि अगर आलाकमान मौका देगा तो वह नैनीताल से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब सांसद भगत सिंह कोश्यारी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिलेगा। उन्होंने नैनीताल सीट की हर विधान सभा में काम किया है। आर्य ने कहा वह भाजपा छोड़कर अब किसी भी पार्टी में नहीं जाएंगे।
वहीं यशपाल आर्य के इस बयान के बाद भाजपा में कानाफूसी तेज हो गयी है। भाजपा संगठन के प्रवक्ता और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने यशपाल आर्य के इस बयान को लेकर कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को ये अधिकार है कि वह चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करे। अंतिम फैसला भाजपा का संसदीय बोर्ड ही लेगा।