फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader prakash pant

प्रकाश पंत को नहीं भा रहा सीएम पद का प्रस्ताव

Wed, 15 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
bjp leader prakash pant
- फोटो : demo pic

सीएम पद के  प्रमुख दावेदार प्रकाश पंत के विजय कालोनी स्थित घर पर गहमागहमी है। पंत से नजदीकी जाहिर करने में कोई पीछे नहीं है। फिर चाहे अफसर हों या सामान्य लोग। पंत भी लोगों की बधाई स्वीकार कर रहे हैं। मुंह मीठा किए बगैर किसी को लौटने नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


मगर उत्साह के इस माहौल में हल्के से घुले मिले संशय को भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। ये ही कारण है कि पंत सीएम से जुडे़ सवाल पर तपाक से कहते हैं-मुझ से कई योग्य लोग पार्टी में हैं। सभी विधायकों में कोई न कोई खूबी है। हाईकमान को सबकी परख है। फैसला वहीं से होना है।
विज्ञापन


पंत के निवास पर सियासी गरमी को साफ महसूस किया जा सकता है। हालांकि ये गरमी वैसी नहीं है, जो विजय कालोनी से कतई विपरीत दिशा में स्थिति त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेंस कालोनी स्थित घर पर है। प्रकाश पंत के स्वभाव की तरह ही उनके घर का माहौल भी शांत नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा जरूर है। पंत को भी अंदाजा है कि उन्हें संभावित सीएम जानकर लोग उनके घर का रुख कर रहे हैं। दिल्ली जाने और बडे़ नेताओं से मुलाकात की बात को भी वह साफगोई से स्वीकार कर रहे हैं। मगर ये भी जोड़ रहे हैं कि ये शिष्टाचार भेंट से ज्यादा कुछ नहीं थी। दावेदारी जैसी बात तो कतई नहीं थी।

प्रकाश पंत सीएम की दौड़ में कहां तक जाते हैं, ये साफ होना बाकी है, लेकिन पार्टी के स्तर पर उन्हें पूरी तवज्जो दी जा रही है। इसकी बानगी बुधवार को दिखाई दी, जबकि पार्टी के एक पदाधिकारी की अगुवाई में टीम बकायदा उन्हें उनके निवास से बीजेपी मुख्यालय तक लेकर आई। यहां पंत के साथ किसी ने सेल्फी ली, तो किसी ने बुके देकर सम्मान किया। किसी विधायक ने पैर छुए, तो किसी ने गले लगकर गर्मजोशी से स्वागत किया।


गैरविधायक भी बन सकता है सीएम

मीडिया से बुधवार को प्रकाश पंत ने कई सारी बातें कहीं। इस क्रम में उनकी जिस एक बात पर कयासबाजी तेज हो गई है, वह गैरविधायक के सीएम बनने की संभावना से जुड़ी हुई है। पंत ने कहा कि ये हाईकमान को तय करना है कि वह विधायकों में से या फिर बाहर से किस नेता को क्या जिम्मा सौंपता है। पंत के इस बयान के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली में जिस तरह से बीजेपी के कई सांसद सीएम पद के लिए गोटियां बिछाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे बहुत सी अटकलों को हवा मिल रही है। वैसे भी ये सौ फीसदी तय नहीं माना जा रहा है कि विधायकों में से ही सीएम बनाया जाए। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश प्रभारी डा जेपी नड्डा ने कहा था कि विधायकों में से ही सीएम चुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed