फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Leader obscene video viral from hotel room with girl in uttarakhand

युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में BJP नेता का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप

Sun, 03 Jun 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Bjp Leader obscene video viral from hotel room with girl in uttarakhand
demo pic

भाजपा के एक नेता का एक युवती के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के एक भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


करीब आठ सेकेंड का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस मामले में किसी की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सियासी हलकों में वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी इस मामले में कार्यवाही कर सकती है।
 

Bjp Leader obscene video viral from hotel room with girl in uttarakhand

किच्छा क्षेत्र का निवासी यह नेता संगठन में पदाधिकारी भी है। वह अकसर पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में नजर आता है। शुक्रवार को नेता की वीडियो क्लिप वायरल हो गई। क्लिप में यह नेता एक युवती के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में है। वीडियो वायरल होते ही भाजपा संगठन में हलचल मच गई, लेकिन कोई भी मामले में बोलने से बच रहा है।

इधर, अंदरखाने वीडियो को लेकर सियासत भी हो रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो के बहाने कुछ लोग राजनीतिक हित साधने की जुगत में लगे हुए हैं।

भाजपा के आला नेताओं तक वीडियो पहुंचा दिया गया है। सीओ हिमांशु शाह ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी ने मामले की शिकायत भी नहीं की। वहीं जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि वह देहरादून में हैं। उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed