फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Leader BL Santosh said Uttarakhand is leading in freeing public property from encroachment.

Uttarakhand: कार्यशाला में बीएल संतोष बोले-उत्तराखंड सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने में अग्रणी राज्य

Wed, 24 Sep 2025 11:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Sep 2025 11:56 PM IST
सार

 Uttarakhand BJP News: राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने कहा कि जल्द पूरी तरह संगठन का विस्तार किया जाए। कहा कि आप सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में 2027 के विस चुनाव में भाजपा पुन: जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
BJP Leader BL Santosh said Uttarakhand is leading in freeing public property from encroachment.
भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने उत्तराखंड को सार्वजनिक संपत्तियों से कब्जामुक्त कराने वाला अग्रणी राज्य बताया। उन्होंने इसके लिए धामी सरकार की सराहना की। उन्होने दावा किया कि हमें 2027 का विधानसभा चुनाव जीतना है, क्योंकि हम जीतने लायक हैं।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने कुआंवाला स्थित एक होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों को लेकर हुई एक कार्यशाला में कही। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने कहा कि जल्द पूरी तरह संगठन का विस्तार किया जाए। कहा कि आप सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में 2027 के विस चुनाव में भाजपा पुन: जीत हासिल करेगी। कहा कि लंबे समय विपक्ष में रहने के बाद हम आज सत्ता में है इसलिए लोगों की हमसे अपेक्षा है। उन्होंने धामी सरकार की पीठ थपथपाई। कहा धामी सरकार ने अवैध धार्मिक गतिविधियों के नाम पर अवैध कब्जों से मुक्ति में देश में अग्रणी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


सीएम ने 2027 विस और 2029 में लोकसभा चुनाव जीतने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, 2027 का विधानसभा ही नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के मूल मंत्र पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कमी कर उन्होंने व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। सीएम ने कहा कि डेमोग्राफी परिवर्तन की सभी कोशिशों को सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून से रोक लगाने में सफल हुए हैं। आपदा का जिक्र करते हुए कहा इस वर्ष आपदा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हमारी सरकार ने प्रत्येक पीड़ित को राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKSSSC Paper Case: भाई ही निकला मास्टरमाइंड, बहन ने दीवाना का गढ़ा था अफसाना, इसलिए बनाई थी नकल की योजना

हमारा लक्ष्य वंचितों की सेवा करना : गौतम
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आप वर्ष- 2027 में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश विधानसभा चुनावों में लगने वाली हैट्रिक के निर्माता है। इसलिए अभी से, आपको संगठन के विस्तार करते हुए लगातार कार्यशैली में गुणात्मक सुधार लाना है। जिसके क्रम में हमारा लक्ष्य वंचितों की सेवा करना और पार्टी को मिलने वाले वोट को बढ़ाना है। प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि उज्जवला, आयुष्मान, हर घर नल से जल, गरीब श्री अन्न योजना आदि ऐसी तमाम योजनाएं हैं जो बिना किसी भेदभाव के सफलता से संचालित की जा रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, कैसे तमाम माध्यमों से हम सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने और पार्टी का प्रभाव बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं, इसकी चिंता हम सबको करनी है। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने सेवा पखवाड़ा विषय आधारित कार्यक्रम, नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स विषय पर अनिल गोयल, आत्मनिर्भर भारत अभियान विषय आधारित कार्यक्रमों पर कुलदीप कुमार ने विस्तार से कार्यशाला में जानकारी दी।

पांच सत्रों में हुई कार्यशाला
प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला पांच सत्रों में आयोजित हुई। इसमें सांगठनिक एवं राजनीति कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के मातृ संगठन आरएसएस की शताब्दी यात्रा को लेकर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे संघ के प्रांत कार्यवाहक दिनेश सेमवाल ने पंच परिवर्तन शताब्दी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed