फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader attend phone call during national anthem

जब राष्ट्रगान के बीच में ही फोन सुनने लगे BJP नेता, उसके बाद...

Mon, 15 May 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 15 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp leader attend phone call during national anthem

सोमवार को भाजपा कार्यसम‌ित‌ि की बैठक में उस समय सन्‍नाटा हो गया जब भाजपा नेता वंदेमातरम के बीच ही में ही फोन सुनने लगे। इस पर कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश प्रवक्‍ता ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन

 
सोमवार को भाजपा पश्चिमी मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई, लेकिन जब बैठक शुरू करने के लिए मुख्य अतिथि की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर वंदेमातरम हुआ तो एक कार्यकर्ता ने वंदेमातरम के बीच में ही फोन निकालकर सुनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देखकर प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी विरेंद्र सिंह बिष्ट चुपचाप रहे, लेकिन जब मंच संचालनकर्ता कार्रवाई शुरू करने लगे तो प्रदेश प्रवक्ता ने उससे माइक पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने सुनाई खरी खोटी

bjp leader attend phone call during national anthem

​उन्होंने कार्यकर्ता का नाम लिए बगैर कहा कि वंदेमातरम के बीच में फोन सुनना बड़े शर्म की बात है। कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी इशारों ही इशारों में दे डाली। इससे वंदेमातरम के बीच में फोन सुनने वाला कार्यकर्ता शर्मिंदा हो गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष अरविंद गौतम, विधायक देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, राजपाल सिंह, रामगोपाल शर्मा, सुरजीत सिंह चंधोक, नरेश शर्मा, नितिन शर्मा

संजय अरोड़ा, वीरमति यादव, कुंवर नागेश्वर, अमन त्यागी, आदेश सैनी, सुशील त्यागी, अनिल शर्मा, अश्वनी कौशिक, डा.  सतीश कौशिक रविश अवाना, वरूण त्यागी, प्रवीण सिंधु, गौरव कौशिक आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed