{"_id":"61c73d20588846078a14a6a2","slug":"bjp-leader-and-workers-clashes-in-front-of-union-minister-of-state-for-defense-ajay-bhatt-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में भिड़े भाजपाई: राज्य मंत्री के सामने नारेबाजी और हाथापाई, अजय भट्ट बोले-..उसके बाद सब शांत हो जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में भिड़े भाजपाई: राज्य मंत्री के सामने नारेबाजी और हाथापाई, अजय भट्ट बोले-..उसके बाद सब शांत हो जाते हैं
Sat, 25 Dec 2021 09:17 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:17 PM IST
सार
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है कि प्रजातंत्र में लोग बोलते रहते हैं। तब तक अपनी दावेदारी पेश करते है जब तक टिकट नहीं मिल जाता। उसके बाद सब शांत हो जाते हैं।
विज्ञापन
टिकट के दावेदारों के समर्थक अजय भट्ट के सामने भीड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा छेत्र में भाजपा दावेदारों की गुटबाजी और टिकट को लेकर आपसी लड़ाई शनिवार को भाजपा के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के सामने भी उजागर हो गयी। यहां विजय संकल्प यात्रा में टिकट के दावेदारों के समर्थक अजय भट्ट के सामने ही भीड़ गए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही हाथापाई भी की। रैली में जहां पुलिस को कार्यकर्ताओं को संभालना पड़ा, वहीं मंच से खुद अजय भट्ट को संचालन कर कार्यकर्ताओं को फटकार लगानी पड़ी। पिछले माह भी सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना और यूपी से भाजपा नेता गिरीश कोटनाला के बीच मारपीट का मामला सामने आने पर भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन