फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP ignores baba ramdev

रामदेव के लिए हनीमून वाला बयान बना आफत

Mon, 05 May 2014 10:30 AM IST
राजेश शर्मा/ अमर उजाला, रुड़की
राजेश शर्मा/ अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 05 May 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
BJP ignores baba ramdev

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश भर में अलख जगाते घूम रहे योग गुरु बाबा रामदेव का शनिवार को रुड़की में हुई भाजपा की रैली में कोई नामलेवा भी नहीं था।

विज्ञापन


खास बात यह है कि अपनी कर्मभूमि हरिद्वार में ही मोदी ने बाबा का संज्ञान नहीं लिया। मुसलिमों पर भी मोदी का जरूरत से कम ही फोकस रहा।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो राहुल पर दलितों से संबंधित टिप्पणी करने वाले योगगुरु से भाजपा फिलहाल दूरी बनाकर रखना चाहती है।

क्योंकि भाजपा इस समय बाबा की कीमत पर समुदाय विशेष की नाराजगी मोल लेने का जोखिम नहीं ले सकती। शायद इसीलिए मोदी ने बाबा से परहेज किया।

जगह-जगह डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर

BJP ignores baba ramdev
रैली में बाबा रामदेव के की जगह जगह-जगह डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर लगाकर यह दर्शाने की भी कोशिश की गई कि भाजपा दलितों का कितना सम्मान करती है।

आजकल अपनी रैलियों में अक्सर मुस्लिमों के बारे में बोलने वाले नरेंद्र मोदी जिले के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र रुड़की में बोलते समय उनके बारे में कुछ नहीं बोले।

अपने जबर्दस्त पैरोकार योगगुरु बाबा रामदेव के विवादित बयान के बाद पहली बार उनकी कर्मभूमि में आए मोदी ने उनके बारे में भी कोई शब्द नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों को लाने के लिए मशक्कत

BJP ignores baba ramdev

नरेंद्र मोदी की रैली में मुस्लिमों को लाने के लिए भाजपाइयों ने काफी मशक्कत की थी। कई दिन से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में टोलियां लगाई गई थी।


अल्पसंख्यक आए तो लेकिन उम्मीद के अनुरूप नहीं। मोदी जब बोलने लगे तो लोगों को उम्मीद थी कि वे अल्पसंख्यकों के बारे में बोलेंगे लेकिन अंत तक वे एक शब्द भी नहीं बोले।

उस मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकारी प्रदेश संयोजक राव शमशाद ने कहा कि संभवतया मोदी इस विषय को बोलना भूल गए होंगे लेकिन इससे मुसलमान मायूस नहीं हैं। सभी लोग विकास चाहते हैं इसलिए मुसलमान मोदी के साथ हैं।

विज्ञापन

रामदेव की गिरफ्तारी को आज से भूख हड़ताल

BJP ignores baba ramdev

रामदेव की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज विश्व दलित परिषद की प्रधान विद्या गौतम ने चार मई से हरिद्वार में भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

साथ ही अन्य प्रदेशों में भी धरने-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। शनिवार को इस संबंध में परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

कबीर आश्रम में आयोजित विश्व दलित परिषद की बैठक में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रदेशों में भूख हड़ताल की रणनीति बनाई।

विद्या गौतम ने कहा कि वह रामदेव की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी हरिद्वार और मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिल चुकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिर्फ बहकाने का काम करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रामदेव की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह भूख हड़ताल करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed