फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP held a meeting to purify the voter list

Dehradun News: मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए भाजपा ने की बैठक

Tue, 09 Jun 2026 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
BJP held a meeting to purify the voter list
मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की एक विशेष बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

टाउन हॉल में मंगलवार को आयोजित बैठक कें भाजपा के जिला प्रकोष्ठ संयोजक सुरेंद्र राणा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसका शुद्ध होना आवश्यक है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 14 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि करीब 2500 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और उनके वोटर कार्ड बनवाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद गौरी थपलियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, नरेन्द्र मेलवान, गुडमोहन राणा, राकेश रावत, कुनाल रावत, अमित भट्ट, रणवीर कंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed