फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP has fielded the most black listed candidates

उत्तराखंड में भाजपा ने उतारे सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार

Tue, 07 Feb 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Feb 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
BJP has fielded the most black listed candidates
- फोटो : file photo

प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहा हर सातवां उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। दागी प्रत्याशियों को टिकट देने में भाजपा सबसे आगे है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस ने 17 फीसदी ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 14 फीसदी भाजपा प्रत्याशी भी गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में चुनाव लड़ रहे कुल 637 में से 91 (14 फीसदी)  उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

धर्मपुर में सबसे ज्यादा दागी

BJP has fielded the most black listed candidates
court

भाजपा ने 19 (27 फीसदी) कांग्रेस ने 17 (24 फीसदी) बसपा ने 69 में से सात (10 फीसदी), उक्रांद ने 55 में से चार (सात फीसदी), सपा ने 20 में से दो (10 फीसदी) दागियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 261 में से 32 (12 फीसदी) पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के 12 (17 फीसदी), भाजपा के 10 (14 फीसदी), बसपा के छह (नौ फीसदी), उक्रांद के तीन (छह फीसदी), सपा के दो (10 फीसदी) और 14 (पांच फीसदी) निर्दलीय गंभीर आपराधिक मामले झेल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पांच-पांच उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302), हत्या का प्रयास (आईपीसी-307) और महिलाओं पर अत्याचार संबंधित मामलों की घोषणा की है। 

दागी प्रत्याशियों के मामले में देहरादून का धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र टॉप पर है। यहां चुनाव लड़ रहे 19 में से पांच उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। रायपुर व हरिद्वार ग्रामीण से चार-चार और मसूरी, बीएचईएल रानीपुर, रुद्रपुर, नरेंद्रनगर, जसपुर, गदरपुर और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन दागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed