उत्तराखंड: भाजपा ने 24 बागियों को किया निष्कासित, मेयर और पार्षद के खिलाफ लड़ने वाले थे चुनाव
- रुड़की नगर निगम मेयर और वार्ड पार्षद पदों पर नामांकन वापस नहीं लेने वालों पर हुई कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने नगर निगम रुड़की में मेयर और वार्ड पार्षद के पद पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 24 बागियों को निष्कासित कर दिया है। दो बागी गौरव गोयल और चंद्र प्रकाश बाटा पार्टी के घोषित मेयर प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
दोनों को पार्टी ने निष्कासित किया गया है। इसके अलावा 22 बागी वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे 24 बागियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का आदेश दिया है।
वार्ड पार्षद पद के निष्कासित बागी
वार्ड नंबर 2 - शोभित गौतम
वार्ड नंबर 3 - सीमा गोयल
वार्ड नंबर 4 - अजय प्रधान
वार्ड नंबर 8 - विरेंद्र गुप्ता
वार्ड नंबर 11 - दिनेश कौशिक और नितिन चौधरी
वार्ड नंबर 12 - अशोक प्रधान
वार्ड नंबर 13 - नवनीत शर्मा
वार्ड नंबर 15 - हरीश शर्मा, नीतू शर्मा
वार्ड नंबर 16 - संदीप यादव
वार्ड नंबर 19 - गीता चौधरी
वार्ड नंबर 20 - संदीप शर्मा, रीशु शर्मा, तनुज राठी, माधुरी राठी
वार्ड नंबर 24 - मीनाक्षी
वार्ड नंबर 27 - शक्ति राणा
वार्ड नंबर 29 - धीरज पाल
वार्ड नंबर 30 - अजीत मधुकर जाटव
वार्ड नंबर 37 - नितिन त्यागी
वार्ड नंबर 39 - सचिन शर्मा