फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP excited by Supreme Court's comment on Banbhulpura

Dehradun News: बनभूलपुरा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से भाजपा उत्साहित

Wed, 25 Feb 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
BJP excited by Supreme Court's comment on Banbhulpura
-प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, राज्य के अवैध कब्जामुक्त होने की जगी उम्मीद
विज्ञापन


- बाहरी कब्जेदारों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बनभूलपुरा अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां उत्साहबर्धक हैं। इससे राज्य को अवैध कब्जा मुक्त करने की दिशा में एक उम्मीद जगी है।
भट्ट ने कहा कि देर सवेर उच्चतम न्यायालय का निर्णय सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर आ सकता है। जहां तक प्रभावितों की बात है तो पीएम आवास एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से नियमानुसार पुनर्वास किया जाएगा। बनभूलपुरा अतिक्रमण को लेकर पार्टी का मत स्पष्ट है। राज्य में अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिलहाल यह प्रकरण सर्वोच्च अदालत में लंबित है। सभी को अंतिम निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर दशकों तक तय रणनीति के तहत अवैध कब्जा किया गया है, जिसे पूर्व में यूपी, उत्तराखंड की विपक्षी सरकारों का संरक्षण प्राप्त हुआ था। चूंकि रेलवे की तरफ से किए गए वाद पर हाईकोर्ट की ओर से कार्रवाई के आदेश का प्रदेश सरकार पालन कर रही थी लेकिन कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए। अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों में भी स्पष्ट हुआ है कि वहां बसे हुए अधिकांश लोग अवैध कब्जेदार हैं। जिनका कोई भूमि अधिकार नहीं है कि वे रेलवे विकास योजनाओं के खिलाफ जाएं। इससे पूर्व ही सरकार और रेलवे की ओर से वहां के पीड़ित परिवारों के पुनर्वास को लेकर संविधान प्रद्धत योजनाएं प्रस्तुत की गईं थीं। कुछ कट्टरपंथियों और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की ओर से उन्हें भड़काया गया है, जिससे कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। भट्ट ने गोठ खत्तों को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को झूठा शो करार दिया। उन्होंने सभी समुदायों के अधिकारों के सरंक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed