फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP don't have answer to letter of NH Minister Nitin Gadkari

PM मोदी@3: BJP के जश्न में बवाल मचा सकता है गडकरी का लेटर 'बम'

Fri, 26 May 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 May 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
BJP don't have answer to letter of NH Minister Nitin Gadkari

राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी पीएम मोदी के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी के जश्न में बवाल मचा सकती है। बीजेपी इस लेटर से अपने जश्न में खलल का खतरा महसूस कर रही है।

विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उपलब्धियों को सामने रखने की बीजेपी ने बडे़ स्तर पर तैयारी की है। इन स्थितियों के बीच, अब सवाल ये पूछा जाने लगा है कि भ्रष्टाचार पर बीजेपी वास्तव में कितना संजीदा है। इसका बीजेपी के नेताओं से जवाब देते हुए नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, एनएच 74 प्रकरण की सीबीआई जांच का मामला बीजेपी और उसकी सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ है। प्रदेश सरकार इससे पीछे हटने की स्थिति में नहीं है और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी ने उसे आगे बढ़ने से भी रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग द‌िन रात कर रहे लेटर की बात

BJP don't have answer to letter of NH Minister Nitin Gadkari

वो भी ऐसे समय में जब पार्टी जोर-शोर से अपनी उपलब्धियों को गिनाने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर उपलब्धियों के बखान के लिए बीजेपी ने बकायदा अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की दिल्ली में ट्रेनिंग कराई है।

जिलों में भी ट्रेनिंग का दौर चल रहा है। केंद्र के बाद राज्य सरकार की भी 100 दिन पूरा होने पर उपलब्धियों के बखान की तैयारी है। इन स्थितियों के बीच, सीबीआई जांच से अफसरों के मनोबल पर फर्क पड़ने की बात कहने वाली चिट्ठी ने पार्टी का मजा खराब कर दिया है।

बीजेपी के किसी नेता के पास इस संबंध में सीधा-सपाट जवाब नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि उन्हें चिट्ठी की जानकारी नहीं है। बस इतना जानते हैं कि करप्सन के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed