Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP denies Congress allegations of irregularities in irrigation tender

Dehradun News: भाजपा ने सिंचाई निविदा में अनियमितता के कांग्रेस आरोप नकारे

Fri, 13 Nov 2026 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP denies Congress allegations of irregularities in irrigation tender
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सिंचाई विभाग की निविदाओं में अनियमितता के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इसे तथ्यहीन और दुष्प्रचार बताया। चौहान ने कहा कि निविदा आमंत्रित करना, स्वीकृत करना, कार्यादेश जारी करना और भुगतान करना चार अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगभग 2,675 करोड़ रुपये की निविदाओं को स्वीकृति की प्रत्याशा में जारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा ने इसे निराधार बताया और कोई सबूत न होने की बात कही। उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य में बाढ़ सुरक्षा, तटबंध निर्माण और जल निकासी के कार्य जनजीवन की सुरक्षा से जुड़े हैं। सरकार आपदा से पहले सुरक्षात्मक कार्यों की तैयारी करती है। स्वीकृति की प्रत्याशा में निविदा आमंत्रित करना भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि समय बचाने का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। बिना प्रमाण पूरे विभाग को भ्रष्ट घोषित करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed